ओके का फुल फॉर्म क्या है ?

O.K. शब्द का उपयोग हम अक्सर अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में करते रहते हैं। अंग्रेजी शब्द 'hello' के बाद सबसे अधिक इस्तमाल किया जाने वाला शब्द O.K. ही है।  लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा या जानने की कोशिश की है कि आखिर Ok Ka full form क्या है ? तो चलिए आज इस लेख के द्वारा हम यह जानने की कोशिश करते हैं।

Full Form of Ok

ओके शब्द का फुल फॉर्म क्या है? (Full Form of Ok)

ओके शब्द के बहुत सारे फुल फॉर्म या पूरे नाम है जिनमें से प्रचिलित  “Oll Korrect”, “Ole Kurreck” , “Orl Korrekt” या फिर "All Correct "हैं। यद्यपि ओके शब्द के फुल फॉर्म पर कई विद्वानों द्वारा विभिन्न प्रकार की theories दी गई हैं, लेकिन उनमें से किसी भी थ्योरी को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लोगों को ओके शब्द का सही फुल फॉर्म आज भी पता नहीं है। लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार या फिर अपने भावों को व्यक्त करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

OK शब्द के दूसरे फुल फॉर्म्स:-

OK:- One Kiss
OK:- Objection Killed
OK:- Occupational Knowledge
OK:- Order Known
OK:- Ola Kala (Greek:- Everything fine)
OK:- Okay
OK:- Organized Konfugson (rap duo)
OK:- Oozma Kappa (gaming)
OK:- Over Kill
OK:- Outside Knowledge
OK:- Ogre Kingdoms (Warhammer)
OK:- Organisierte Kriminalitaet (German:- organized crime)
OK:- Oklahoma (US postal abbreviation)
OK:- Operatiekamer (Dutch:- Operating)
OK:- Ohne Korrekten (German:- Without Correction)

ओके शब्द का मतलब क्या है ?

ओके शब्द का मुख्य अर्थ “सब सही हैं” होता है। O.K. शब्द का इस्तेमाल अनुमोदन, स्वीकृति, समझौता, सहमति, या फिर पावती प्रकट करने के लिए भी किया जाता है।

ओके शब्द का इतिहास क्या है ?

O.K. शब्द का इतिहास काफी पुराना और विवादित भरा रहा है। इसके इतिहास की काफी सारी कहानियाँ प्रचिलित हैं जिनमें सबसे प्रचिलित कहानी कुछ इस तरह से है :-

शब्द-व्युपत्तिशास्री Allen Walker Read के द्वारा लिखे गए लेखों के अनुसार O.K. शब्द की उत्पत्ति अमरीकन अख़बारों और अन्य लिखित दस्तावेजों द्वारा हुई और उसके बाद धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फ़ैल गई। Allen Walker Read के अनुसार सन 1839 में लेखकों के बीच चंचल संक्षिप्त और संपादकीय मजाक का एक फैशन या फिर ट्रेंड प्रचिलित था। इसी चंचल संक्षिप्त और संपादकीय मजाक के फैशन या फिर ट्रेंड की वजह से O.K. शब्द का उपयोग पहली बार २३ मार्च 1839 में  Boston Morning Post के संपादन में “oll korrect”, या “all correct” के शॉर्टकट के रूप में हुआ ।

Boston Morning Post Page


Ok शब्द का उपयोग किस प्रकार से होता है?

ओके शब्द का उपयोग काफी विभिन्न तरीकों से किया जाता है जैसे :-

१ ) किसी का हाल चाल जानने के लिए :-

उदहारण के तौर पर -

Are you O.K.? -  क्या तुम ठीक हो ?

Are you Ok in this surrounding? क्या तुम इस प्रतिवेश में ठीक हो ?

२ ) अपना हाल चाल जताने के लिए :-

उदहारण के तौर पर -

I am feeling Ok now - मुझे अब अच्छा महसूस हो रहा है ?

I am suffering from cold and will be OK within a few days - मुझे जुकाम हुआ है और मैं कुछ ही दिनों में ठीक हो जाऊंगा।

३ ) अनुमोदन, स्वीकृति, समझौता, सहमति, या फिर पावती प्रकट करने के लिए:-

उदहारण के तौर पर -

Person 1 : I am going to school. (मैं स्कूल जा रहा हूँ )
Person 2 : OK ( ठीक है )

Person 1 : How are you now? ( तुम कैसे हो ?)
Person 2 : I am O.K. ( मैं ठीक हूँ )

Person 1 : I need to visit the doctor? ( मुझे डॉक्टर के पास जाना है )
Person 2 : O.K. ( ठीक है )

४ ) कोई स्टेटमेंट देने या फिर वाक्य को प्रारम्भ करने के लिए:-

उदहारण के तौर पर -

तुम्हें और ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है , OK
तुम अपनी सेहत का ख्याल खुद रख सकते हो , OK
OK चलो शुरू करते हैं
OK समय पूरा हो गया

आपने क्या सीखा:-

उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख के द्वारा (Ok Ka full form) समझ में आ गया होगा । अगर आपको लगे इस लेख में कोई भी सुधार की जरूरत है तो आप हमें बेझिझक सूचित कर सकते हैं और हां अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ facebook ,twitter आदि जैसे सोशल networks पर शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

और पढ़ें :- एटीएम का फुल फॉर्म क्या है - Full Form of ATM in Hindi

1 Comments

  1. wow, Great Post ever: Knowledgeable article for Me. Your writing skills Very High. I always Loved Your writing. Please keep writing HQ articles. Please Kindly check My web :How Many Ounces in a Gallon
    Please Check Out One Time For More Information

    ReplyDelete
Previous Post Next Post