कलौंजी का दूसरा नाम क्या है | कलौंजी किसे कहते हैं

हमारे भारत देश में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए अनेक प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि मसाले खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। और यही औषधीय गुण हमारे शरीर को मज़बूत भी बनाने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक मसाले के बारे में विस्तार से बताएँगे जिसका नाम कलौंजी है। 

कलौंजी को अक्सर लोग ठीक तरीक़े से जान नहीं पाते हैं और दूसरे मसालों से मेल कर बैठते हैं. इसलिए बहुत से लोगों को यह भी पता नहीं होता कि कलौंजी किसे कहते हैं और कलौंजी का दूसरा नाम क्या होता है ? आज के इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको कलौंजी से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध करवाएंगें। तो चलिए शुरू करते हैं। 

{tocify} $title={Table of Contents}

कलौंजी का दूसरा नाम क्या है? 

कलौंजी का दूसरा नाम आशीष के बीज है। वहीं इसके अलावा इसे काला बीज और काला जीरा भी कहा जाता है।  

कलौंजी के बीज 

Nigella Seeds

कलौंजी किसे कहते हैं?

वास्तव में कलौंजी एक औषधीय पौधा होता है जिसके बीजों को ही कलौंजी कहा जाता है। कलौंजी रनुनकुलेसी कुल का एक पौधा है जो भारत में पूरे साल सभी जगह पाया जाता है। 

कलौंजी के बीज काले रंग के होते हैं और अकसर तिल के दानों के समान ही दिखते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है  कि इनका आकर अंडानुमा होता है। 

हमारे देश में कलौंजी का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। खाने के साथ साथ इसका इस्तेमाल आचार बनाने में भी किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल औषधी के रूप में भी किया जाता है। कलौंजी सामान्य रूप से किसी भी किराने की दूकान में पाया जा सकता है।  

वास्तविक नाम: नैजेल्ल सीड
संस्कृत नाम: कृष्णजीरा
रनुनकुलेसी कुल: झाडिया पौधा 

आपकी जानकारी को और मज़बूत बनाने के लिए कलौंजी के पौधे का चित्र नीचे दर्शाया गया है।
 
कलौंजी के पौधे का चित्र 

Nigella Plant

क्या कलौंजी और काला जीरा एक ही चीज़ होते हैं?

बिल्कुल नहीं. कलौंजी और काला जीरा एक ही चीज़ नहीं होते हैं। दोनों असल में दिखने में एक समान प्रतीत होते हैं, इसलिए लोगों को इन दोनों में ख़ास अंतर नज़र नहीं आता है। 

जहां Jeera को अंग्रेज़ी में cumin seed कहा जाता है, वहीं कलौंजी को nigella seeds कहा जाता है। 

कलौंजी में कौन-कौन से पोषक तत्त्व पाए जाते हैं ?

कलौंजी में बहुत से पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि:-

1. Crude Fibers
2. Amino Acids
3. Iron
4. Sodium
5. Calcium
6. Potassium
7. Vitamin A
8. Vitamin B
9. Vitamin B12
10. Vitamin C
11. Niacin

कलौंजी (Nigella Seed) के उपयोग से क्या-क्या फायेदे होते हैं ?

कलौंजी के उपयोग करने से बहुत सारे फायदे होते हैं जिनमे से कुछ अहम् फायदे नीचे बताए गए हैं। 

1. याददाश्त को बढ़ाता है
2. मधुमेह के लिए उपकारी
3. हृदय को स्वस्थ रखता है
4. सूजन को कम करता है
5. रक्तचाप को नियंत्रित करता है
6. सरदर्द को कम करता है
7. एसिडिटी में लाभकारी 
8. शरीर को मजबूत और सुडौल बनाता है  
9. एनीमिया में लाभकारी 
10. कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक 

कृप्या ध्यान दें :- कलौंजी का सेवन या उपयोग करने से पेहले अपने डॉक्टर से चिकित्सीय सलाह जरूर लें। 

कलौंजी का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) क्या है?

कलौंजी का वैज्ञानिक नाम “NIGELLA SATIVA“.है। 

कलौंजी को अंग्रेजी में क्या कहते है? 

कलौंजी को अंग्रेजी में Nigella seeds कहते है  जिसका उच्चारण नैजेल्ल सीड होता है। 

कलौंजी को मराठी में क्या कहते हैं?

कलौंजी को मराठी में मंगरेला कहते हैं। 

कलौंजी को भोजपुरी में क्या कहते हैं?

कलौंजी को भोजपुरी में मंगरेला कहते हैं। 

कलौंजी को बंगला में क्या कहते हैं?

कलौंजी को बंगला में कालाज़ीरो कहते हैं। 

कलौंजी को मलयालम में क्या कहते हैं?

कलौंजी को मलयालम में करीम जिरकम कहते हैं। 

कलौंजी को तमिल में क्या कहते हैं?

कलौंजी को तमिल में क़रुण जिरागम कहते हैं। 

कलौंजी को तेलुगु में क्या कहते हैं?

कलौंजी को तेलुगु में नल्ला जीरा कारा कहते हैं। 

निष्कर्ष :-

उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख के द्वारा कलौंजी किसे कहते हैं और कलौंजी का दूसरा नाम क्या है जरूर समझ में आ गया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post