कंप्यूटर की विशेषताएँ क्या हैं ?

कंप्यूटर की विशेषताएँ क्या है? कंप्यूटर अपनी विशेषताओं के कारण मनुष्य जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है। कंप्यूटर के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा सा बन कर रह गया है। कोई भी छेत्र हो चाहे वो टेक्नोलॉजी से जुड़ा हो चाहे नहीं कंप्यूटर अपनी विशेषताओं के कारण उस छेत्र का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर कंप्यूटर की ऐसी कौन सी खास विशेषताएँ हैं जो उसे किसी भी छेत्र में महत्वपूर्ण बनाती हैं।

कंप्यूटर की विशेषताएँ क्या हैं ?

कंप्यूटर की विशेषताएं :-

१) गति (Speed) :

हम सभी जानते हैं कि कंप्यूटर कोई भी काम को बहुत ही तेजी से कर सकता है। कोई भी कैलकुलेशन जिसे करने के लिए हमें घंटों लग सकते हैं कंप्यूटर महज कुछ सेकंड में ही उसे पूरा कर देता है।

आपको यह जानकर शायद आश्चर्य होगा कि एक कंप्यूटर महज 1 सेकंड में करीब 1 मिलियन निर्देशों को प्रोसेस कर सकता है।

२) त्रुटि रहित कार्य (Accuracy) :

कंप्यूटर तेज होने के साथ-साथ बिल्कुल सटीक भी होते हैं। अगर कभी कोई error कंप्यूटर के रिजल्ट में आता भी है तो वो अक्सर मानवीय गलतियों की वजह से आता है जिनमें गलत डाटा, खराब डिजाइन और गलत निर्देश जैसे कारक शामिल होते हैं।

३) लगन (Diligence) :

मनुष्यों के विपरीत,कंप्यूटर आलस्य और थकावट जैसे मानवीय लक्षणों से कभी पीड़ित नहीं होते हैं। इसीलिए मनुष्यों की तुलना में कंप्यूटर अपना काम बहुत ही लगन और सटीक तरीके से कर सकते हैं।

४) विविधता (Versatility) :

कंप्यूटर एक बहुमुखी मशीन होती है जो किसी भी कार्य को करने में सक्षम होती है, इसीलिए कंप्यूटर की उपस्थिति लगभग हर क्षेत्र में देखी जा सकती है जैसे कि रेलवे, बैंक, होटल, मौसम का पूर्वानुमान और कई अन्य।

५) स्थायी भंडारण क्षमता (Permanent Storage Capacity) :

आज के आधुनिक कंप्यूटर में डाटा को बड़ी मात्रा में स्टोर किया जा सकता है। कंप्यूटर में स्टोर किए गए डाटा को कंप्यूटर कभी नहीं भूलता है और जब भी कभी आपको इस डाटा की जरूरत पड़े तो कम्प्यूटर तुरंत उस डाटा को  आपके सामने प्रस्तुत कर सकता है। आप अपने डाटा को कंप्यूटर में काफी लंबे समय तक सुरक्षित स्टोर करके रख सकते हैं।

६) विशाल भंडारण क्षमता (Large Storage Capacity) :

कम्प्यूटर के आंतरिक (internal) और बाहरी (external) भंडारण क्षमता की मदद से एक विशाल डाटा को कम्प्यूटर में बड़ी ही आसानी से स्टोर किया जा सकता है। 

७) पुनरावृति (Repetition) : कम्प्यूटर को आदेश देकर एक ही तरह के कार्य को बार-बार विश्वसनीयता, त्रुटि रहित और तीव्रता से कराया जा सकते हैं।

८) गोपनीयता (Secrecy) : कप्म्यूटर पर आप पासवर्ड का इस्तमाल करके अपने कार्य या डाक्यूमेंट्स को गोपनीय बना सकते हैं। एक बार किसी भी डॉक्यूमेंट या कार्य को पासवर्ड से गोपनीय बनाने के बाद उसे सिर्फ पासवर्ड जानने वाला ही देख सकता या फिर खोल सकता है। 

९) स्वचालन (Automation ) : कंप्यूटर को दिए गए सभी कार्यों को कम्प्यूटर स्वचालित रूप से करत सकता है। यह अपने बहुत सारे कार्य मानवीय हस्तक्षेप के बिना ही पूरा कर सकते हैं। 

निष्कर्ष :-

उम्मीद करते हैं कि आपको इस लेख के द्वारा कंप्यूटर की विशेषताएँ क्या हैं ? समझ में आ गई होंगी। अगर आपको लगे इस लेख में कोई भी सुधार की जरूरत है तो आप हमें बेझिझक सूचित कर सकते हैं और हां अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ facebook ,twitter आदि जैसे सोशल networks पर शेयर करना बिल्कुल भी ना भूलें।

और पढ़ें :- कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?

Post a Comment

Previous Post Next Post